Breaking News: पाकिस्तानी दुस्साहस को फिर मिला कड़ा जवाब, भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले के सारे प्रयास विफल किये गये

By नीरज कुमार दुबे | May 08, 2025

भारत ने पाकिस्तानी दुस्साहस का कड़ा जवाब देते हुए उसके सभी प्रयासों को विफल कर दिया है। हम आपको बता दें कि भारत सरकार की ओर से जानकारी दी गयी है कि 07-08 मई 2025 की रात पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई सैन्य ठिकानों जैसे अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाने का प्रयास किया। इन सभी प्रयासों को एकीकृत काउंटर-यूएएस ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया। सरकारी बयान में कहा गया है कि इन हमलों का मलबा अब कई स्थानों से बरामद किया जा रहा है, जो पाकिस्तानी हमलों को प्रमाणित करता है।

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है, सूत्रों के हवाले से खबर, सरकार ने कहा- हम सिर्फ़ शासन करने के लिए सत्ता में नहीं हैं

हम आपको यह भी बता दें कि ऑपरेशन "सिंदूर" पर 07 मई 2025 को आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत ने अपनी प्रतिक्रिया को "केंद्रित, संतुलित और गैर-उत्तेजक" बताते हुए कहा था कि पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया गया है। बयान में यह भी दोहराया गया था कि भारत में किसी भी सैन्य ठिकाने पर हमला उपयुक्त प्रतिक्रिया को आमंत्रित करेगा। हम आपको यह भी बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सर्वदलीय बैठक में जानकारी दी थी कि ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे