By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2019
नयी दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में भारतीय रेलवे के उल्लेखनीय प्रयासों का जिक्र करते हुये अगले दस साल के भीतर इसके ‘ग्रीन रेलवे’ बनने का दावा किया है। गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल में बताया कि 2022 तक देश में सभी ब्रॉडगेज रेल लाइन का विद्युतीकरण हो जायेगी। उन्होंने बताया कि रेला सेवा का संचालन शत प्रतिशत बिजली से करने के बाद भी सीमावर्ती इलाकों और आपात स्थिति में डीजल से चलने वाली रेल सेवा बरकरार रह जायेगी। इसमें भी डीजल की जगह बायोडीजल का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें: पीयूष गोयल बोले, देश में बीते छह साल के दौरान विदेशी निवेश 79 फीसदी बढ़ा
इसे भी पढ़ें: एअर इंडिया बिक्री पर मंत्री समूह की अगुवाई करेंगे अमित शाह