मेइराबा, उन्नति की नजरें भारतीय जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के खिताब पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2019

पंचकूला। मेसनाम मेइराबा सहित शीर्ष जूनियर खिलाड़ी मंगलवार से यहां ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शुरू हो रही अखिल भारतीय जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे। आठ अगस्त तक चलने वाले इस चार लाख रुपये इनामी राशि के टूर्नामेंट के लिए 800 से अधिक प्रविष्ठियां आई हैं।

सभी की नजरें मेइराबा पर टिकी होंगी जिन्होंने रूस जूनियर वाइट नाइट्स टूर्नामेंट जीता है और देश के सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ियों में से एक हैं।

इसे भी पढ़ें: विश्व चैम्पियनशिप में आमने सामने हो सकती हैं साइना और सिंधू

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और रूस में आगामी विश्व चैंपियनशिप की भारतीय टीम के चयन के लिए इस टूर्नामेंट के प्रदर्शन पर भी विचार किया जाएगा। पुरुष वर्ग में मेइराबा शीर्ष वरीय हैं जबकि महिला वर्ग में उन्नति बिष्ट को शीर्ष वरीयता दी गई है।

प्रमुख खबरें

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

Delhi Police ने गैंगस्टर Kapil Sangwan के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पकड़ा

IIT Bombay छात्र साहिल वाकोडे के पिता न्याय के लिए मुंबई के आजाद मैदान में करेंगे अनशन

Aiden Markram और Tristan Stubbs की South Africa Playing 11 में हुई वापसी