IPL के सारे शिविर आगामी सूचना तक रद्द, घर लौटेंगे सभी खिलाड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2020

नयी दिल्ली। कोविड 19 महामारी के चलते इंडियन प्रीमियर लीग 15 अप्रैल तक स्थगित किये जाने के बाद लीग की आठों फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट से पहले के अपने शिविर आगामी सूचना तक रद्द कर दिये हैं। रायल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सोमवार को अपना अभ्यास शिविर रद्द कर दिया जो 21 मार्च से शुरू होना था।

तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने शिविर पहले ही रद्द कर दिये थे। आरसीबी ने ट्वीट किया ,‘‘ सभी की सुरक्षा और सेहत को ध्यान में रखकर 21 मार्च से शुरू होने वाला आरसीबी अभ्यास शिविर आगामी सूचना तक रद्द कर दिया गया है।हम सभी से स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों का पालन करके सुरक्षित रहने का अनुरोध करते हैं।’’ आरसीबी के कप्तान विराट कोहली हैं। तीन बार की चैम्पियन सीएसके ने शनिवार को ही शिविर स्थगित कर दिया था जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई से रवाना हो गए।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा