सारी हदें पार कर दीं! ऑपरेशन सिंदूर पर भगवंत मान के बयान पर भड़की बीजेपी

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2025

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद भाजपा ने उन पर चौतरफा हमला बोला है। मान ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन खबरों का हवाला दिया जिनमें कहा गया था कि भाजपा घर-घर जाकर सिंदूर बांटेगी। उन्होंने कहा कि क्या आप मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगी? क्या यह एक राष्ट्र, एक पति’’ योजना है? भाजपा पंजाब के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने सीएम मान की एक्स पर टिप्पणी का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि भगवंत मान ने सारी हदें पार कर दीं! ऑपरेशन सिंदूर का मज़ाक उड़ाते हुए बेशर्मी से पूछते हैं "क्या आप मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे? क्या यही है एक राष्ट्र, एक पति? 

इसे भी पढ़ें: 'एक तरफ पाकिस्तान भीख मांगता है, दूसरी तरफ आतंकवाद फैलाता है', ब्रिटेन में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की आवाज बनकर बोला भारत

ऑपरेशन सिंदूर नाम इसलिए रखा गया क्योंकि आतंकवादी हिंदुओं का धर्म जांचने के बाद उन्हें मार रहे थे। सिंदूर महिलाओं की पहचान के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक चिन्ह था। यह ऑपरेशन आतंकवाद, शहादत और भारतीयों की जान की रक्षा के बारे में था, लेकिन भगवंत मान, जो कि बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं है, उसे यह कैसे समझ में आएगा? एक ऐसा व्यक्ति जो भारतीय सेना का मजाक उड़ाता है, वीर नारियों का अपमान करता है, हर पवित्र प्रतीक को मजाक में बदल देता है। ऐसा व्यक्ति कभी भी सिंदूर के महत्व को नहीं समझ पाएगा, जिसमें त्याग, प्रेम और भक्ति निहित है। भाजपा पंजाब प्रवक्ता ने आगे कहा, "भगवंत मान को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए और पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Comic-Con 2026 Big Reveal: 2028 में थिएटर्स में दिखेंगे नए Ghost Rider, आइकोनिक किरदार निभाएगा ये सुपरस्टार

Pakistan से अब केवल PoK पर होगी बात, Kargil Vijay Diwas पर बोले Rajnath Singh

NEET Paper Leak Case: बिहार बंद के समर्थन में जेल भेजे गए Tej Pratap Yadav, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

My Bharat Platform से जुड़े 2.3 करोड़ युवा, Viksit Gaon संवाद में PM Modi ने की Solo Traveling ट्रेंड की जमकर तारीफ