Jharkhand में JMM के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों को रांची में रहने का निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2024

रांची। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों को राज्य की राजधानी रांची नहीं छोड़ने और राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए मंगलवार को एक बैठक में भाग लेने को कहा गया है। झामुमो के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास में प्रस्तावित बैठक मौजूदा राजनीतिक स्थिति और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रस्तावित पूछताछ को लेकर रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है।

पांडे ने कहा, ‘‘वे भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को मिलेंगे।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री रांची लौट आये हैं, पांडे ने अनभिज्ञता जतायी। दिल्ली में सोरेन के आवास पर ईडी की टीम के दौरे के मद्देनजर सत्तारूढ़ दल के विधायक सोमवार को देर रात तक मुख्यमंत्री के आवास पर मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

China-North Korea Relations: 7 साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचे, दुनिया में बढ़ी हलचल... क्या बदलेगा एशिया का पावर गेम?

रोहित शर्मा का Shreyas Iyer को समर्थन, कहा- अब T20 कप्तान का अच्छा वक्त शुरू होगा

Iran-Israel War का साया: भारतीय दूतावास का बड़ा अलर्ट, तुरंत ईरान छोड़ें

ईंधन की महंगाई ने बदला ग्राहकों का मिजाज! वैकल्पिक और EV वाहनों की मांग में भारी उछाल