सभी स्मारक और पुरातत्व स्थल पॉलीथिन मुक्त घोषितः सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2016

केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने आज लोकसभा में बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षण वाले सभी स्मारकों और पुरातात्विक महत्व के स्थानों को पॉलीथिन मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। एएसआई ने कुल 3686 ऐतिहासिक स्मारकों और पुरातत्व स्थलों को राष्ट्रीय महत्व के स्थानों के रूप में संरक्षित घोषित किया है। शर्मा ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि एएसआई ने सभी स्मारकों और पुरातात्विक महत्व के स्थानों को पॉलीथिन मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखे हैं और इस दिशा में उनके सक्रिय सहयोग की मांग की है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष में सितंबर महीने तक स्मारकों और संग्रहालयों में टिकट बिक्री से 80.47 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है। हरियाणा के हिसार में पुरातात्विक महत्व वाले राखीगढ़ी के संबंध में दुष्यंत चौटाला के प्रश्न के उत्तर में शर्मा ने कहा कि सरकार ने इससे संबंधित विषयों के अध्ययन के लिए एक समिति बनाई है जो अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुछ बस्तियां बस जाने से पुरातत्व सर्वेक्षण के काम पर असर पड़ा है लेकिन काम जारी है।

 

प्रमुख खबरें

BJP का राहुल गांधी पर गंभीर आरोप: गौरव भाटिया बोले- विदेश में राष्ट्रहित के खिलाफ भारत विरोधी ताकतों से कर रहे गठजोड़

बंगाल में PM मोदी ने वंदे मातरम को कहा राष्ट्रीय जागरण मंत्र, विवाद के बीच दिया बड़ा संदेश

Putrada Ekadashi 2025: पुत्रदा एकादशी पर शिव के महामंत्र मिटाएंगे हर दुख; मिलेगी संतान और धन-समृद्धि!

West Bengal: पीएम मोदी का TMC पर तीखा हमला: वोट बैंक के लिए घुसपैठियों की ढाल बनी ममता सरकार