Pahalgam terror attack: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सर्वदलीय बैठक, पीडीपी, पीपुल्स कॉन्फेंस समेत तमाम दल के नेता पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2025

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार (24 अप्रैल) को पहलगाम आतंकी हमले के नतीजों पर चर्चा के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। आज दोपहर 3:00 बजे शुरू हुई इस बैठक में भाग लेने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता बैठक स्थल शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) पहुंचे।

नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद

जे-के कांग्रेस के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा

अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के महबूब बेग 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी नागरिकों को जारी वीजा रद्द, अटारी-वाघा सीमा मार्ग से लौटने की हुई शुरूआत

बैठक में भाजपा, जेडीयू, सीपीआई (एम), अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी), पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ), अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस (एएनसी), आम आदमी पार्टी (आप) और नेशनल पैंथर्स पार्टी (एनपीपी) सहित अन्य राजनीतिक दलों ने भी भाग लिया। श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के लोकसभा सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी भी बैठक में शामिल हुए। सीएम अब्दुल्ला ने बुधवार (23 अप्रैल) को पहलगाम आतंकी हमले के नतीजों पर चर्चा के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे और एक दर्जन अन्य घायल हो गए थे। अब्दुल्ला ने एक्स पर लिखा कि पहलगाम में हुए हमले के बाद मैंने कल दोपहर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। मैंने सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, जम्मू-कश्मीर के सभी माननीय सांसदों और जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता को निमंत्रण पत्र भेजा है। 

प्रमुख खबरें

LAC पर भारत का चक्रव्यूह! जानिए क्यों सियांग मेगा प्रोजेक्ट से कांप रहा है ड्रैगन

New Zealand पर T20I सीरीज में व्हाइटवॉश का खतरा, Team India करेगी नए प्रयोग

Meerut Police ने मालकिन को नशीला पदार्थ देकर चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को पकड़ा

Cancer Drugs के दाम घटे, Jan Swasthya Abhiyan ने मुनाफे पर सीमा तय करने को कहा