AAP कार्यकर्ता की हुई जमकर पिटाई, केजरीवाल बोले- सभी देशभक्त युवा इनके ख़िलाफ़ हों एकजुट

By अनुराग गुप्ता | May 02, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लफ़ंगों को जमकर लताड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर मौजूद एक वीडियो को रिट्वीट करते हुए गुंडागर्दी के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सभी देशभक्त युवाओं को इनके ख़िलाफ़ एकजुट होना होगा। दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता को 7-8 लोग मिलकर लात-घूसे मार रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रेस कॉन्फ्रेंस कवर करने गए वरिष्ठ पत्रकार की पिटाई, अरविंद केजरीवाल ने की निंदा 

AAP कार्यकर्ता की हुई जमकर पिटाई

गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राजनीतिक पार्टियों की तैयारियों भी शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच सूरत में आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता को कथित तौर पर लात-घूसों से जमकर पीटा। जिसका वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को जमकर पीटा है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter