सभी राजनीतिक पार्टियां वोटबैंक के साथ जुड़ी हैं : त्रिलोक जम्वाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2021

धर्मशाला  भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग सागर होटल मटौर पालमपुर में भाग लेते हुए कहा की भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हमारे अनुशासित कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ता पार्टी के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से काम कर बड़ी जिम्मेदारी हासिल कर सकता है यह केवल भाजपा में संभव है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ इस वर्ग को मिल रहा है। कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने देश और प्रदेश में ओबीसी वर्ग के लिए कुछ नहीं किया है।  उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां वोटबैंक के साथ जुड़ी हैं, जातिवाद के साथ काम कर रही हैं, वंशवाद में पूरी तरह से डुबी हुई हैं। विचारों के आधार पर सिर्फ एक ही पार्टी जो ऊपर से लेकर नीचे तक प्रजातंत्र के आधार पर खड़ी है तो वो भाजपा है।

 

इसे भी पढ़ें: पावरग्रिड सीएसआर के तहत वीएमआरटी ट्रस्ट को एक एमआरआई मशीन भेंट करेगा

 

उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया था और देश मे इतिहास रच दिया , जब कल काशी विश्वनाथ धाम की पौराणिकता, भव्यता, दिव्यता और आधुनिकता को देख कर देश और दुनिया भर के श्रद्धालु गौरवान्वित हुए। 13 दिसंबर, 2021 को प्रधानमंत्री जी ने बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर को देश को समर्पित किया।  इस प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता मोर्चे के अध्यक्ष ओ पी चौधरी द्वारा की गई। 


प्रमुख खबरें

Unnao rape case में सेंगर की सजा के निलंबन को Supreme Court में चुनौती देगी CBI

न्यायालय के फैसले को दरकिनार कर अरावली में नए पट्टे बांट रही है भजनलाल सरकार : Ashok Gehlot

RBI ने चेक के तेजी से निपटान की प्रणाली के दूसरे चरण को लागू किए जाने को टाला

NHAI को सार्वजनिक इनविट के रूप में राजमार्ग इन्फ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट के लिए SEBI से मंजूरी मिली