शानदार हरफनमौला प्रदर्शन से मिली जीत : विलियमसन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2021

दुबई|  टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हराने का श्रेय अपनी टीम के हरफनमौला प्रदर्शन को देते हुए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि उन्होंने पूरे मैच में भारत को दबाव में बनाये रखा।

इसे भी पढ़ें: हमारे खेल में साहस नजर नहीं आया : विराट कोहली

विलियमसन ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हर मैच से पहले रणनीति बनाई जाती है। भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ हरफनमौला प्रदर्शन से यह जीत मिली। हमने पूरे मैच में उन्हें दबाव में रखा और हमारे सलामी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।’’

उन्होंने अपने गेंदबाजी आक्रमण की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ हमारे पास दो अच्छे स्पिनर है और गेंदबाजों ने एक ईकाई के रूप में प्रभावित किया। ईश सोढी सीमित ओवरों के क्रिकेट का शानदार गेंदबाज है और इन हालात में स्पिनर काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बावुमा ने कहा, डिकॉक से जुड़ा विवाद उनके दिमाग में था

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक