चीन में कोयला खदान दुर्घटना में सभी सात खनिकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2024

बीजिंग। उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान के भूमिगत गोदाम में सोमवार से फंसे सभी सात खनिकों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की। कोयला खदान के मालिक गाओ नाइचुन ने बताया कि सोमवार आधी रात को जब खनिक एक कोयला फीडर की मरम्मत कर रहे थे तभी गोदाम में कोयले का ढेर ढह गया, जिसमें सात लोग दब गए। 

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। चीन में साल भर ऊर्जा की भारी मांग रहती है। ऐसे में वहां कोयला खदान की दुर्घटनाएं आम हैं और बड़ी संख्या में खनिक हताहत होते हैं क्योंकि वे ज्यादातर खराब सुरक्षा हालात में काम करते हैं।

प्रमुख खबरें

Somnath में मांसाहारी भोजन की बिक्री पर पाबंदी, Gujarat High Court पहुंचे 6 भोजनालय संचालक

Real Madrid ने La Liga अध्यक्ष Javier Tebas से नाजी जर्मनी वाले बयान पर मांगा इस्तीफा

न्यूजीलैंड के खिलाफ Test Series के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Akash Deep और अंशुल कंबोज शामिल

Connaught Place और दिल्ली के बाजारों में बार-बार प्रदर्शन से कारोबार ठप, व्यापारियों ने PM से मांगी मदद