पीएसएल में शामिल 128 लोगों का हुआ COVID-19 टेस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2020

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को दावा किया कि पीएसएल में शामिल रहे खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ, मैच अधिकारियों, प्रसारकों और टीम मालिकों के कोविड-19 को लेकर किये गये कुल 128 परीक्षण में किसी को भी इस घातक बीमारी से संक्रमित नहीं पाया गया।

 पीसीबी ने 17 मार्च को ये परीक्षण किये थे। इसके अलावा मुल्तान सुल्तान्स ने सोमवार को कोविड-19 के 17 परीक्षण किये और इनके परिणाम भी ‘नेगेटिव’ रहे। पीसीबी के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने कहा, ‘‘यह पाकिस्तान सुपर लीग और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अखंडता और विश्वसनीयता के लिये बेहद महत्वपूर्ण है कि टूर्नामेंट के आखिर तक यहां रुके रहने का फैसला करने वाले सभी खिलाड़ियों, सहयोगी कर्मचारियों, प्रसारकों और मैच अधिकारियों के कोविड-19 के लिये किये गये परीक्षण नेगेटिव रहे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘पीसीबी परीक्षणों के परिणाम से खुश है और उसे खुशी है कि सभी खिलाड़ी और अधिकारी किसी तरह की स्वास्थ्य और सुरक्षा चिंताओं के बिना अपने परिजनों से जुड़ सकते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के कारण हनुमा विहारी के प्लान पर लगा ब्रेक

पीसीबी को कोरोना वायरस प्रकोप के कारण पाकिस्तान सुपर लीग को नाकआउट चरण से स्थगित करना पड़ा था। इस बीच सूत्रों ने कहा कि बोर्ड प्रसारण से जुड़े 29 भारतीय सदस्यों के लिये वापसी की उड़ान की व्यवस्था कर रहा है। इन सभी को बुधवार को बाघा- अटारी बार्डर से भारत में प्रवेश करने से रोक दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: Covid 19: 14 दिन तक आईसोलेशन में रहेंगे दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर

 सूत्रों ने कहा, ‘‘भारतीय स्टाफ को वाघा के जरिये सड़क के रास्ते स्वदेश लौटना था लेकिन उन्हें रोक दिया गया और अटारी से उन्हें वापस भेज दिया गया क्योंकि उनके यात्रा दस्तावेजों के अनुसार वे केवल हवाई यात्रा से ही वापस लौट सकते थे।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा