भाजपा के सभी विधायक लखनऊ में, सिन्हा पहुंचे काशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2017

लखनऊ-वाराणसी। केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा आज सुबह वाराणसी पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के दर्शन किये। उत्तर प्रदेश के नये मुख्यमंत्री के लिए चल रहे नामों में सिन्हा का नाम भी शामिल है। उत्तर प्रदेश भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम पांच बजे लखनऊ में होगी।

 

बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह आज सुबह पार्टी के राज्य मुख्यालय पहुंचे। पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक कल से ही लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं। राज्य के वरिष्ठ नेता इस समय देहरादून में हैं जहां भाजपा सरकार के मुखिया के तौर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री पद की शपथ दोपहर तीन बजे लेंगे। शाम तक सभी के लखनऊ पहुंचने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

हनुमान जी के समक्ष जलाएं अलग-अलग तेल का दीया, सभी संकट होंगे दूर

WHO Global Summit: पीएम मोदी बोले- योग ने दुनिया को दिखाया स्वास्थ्य का मार्ग; आयुष का बढ़ा मान

नीतीश पर हिजाब विवाद का साया: इल्तिजा मुफ्ती ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत, सियासी घमासान

RITES Vacancy 2025: रेल मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर है, जानें कितनी मिलेंगी सैलरी