बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों को 15 अक्टूबर तक मुआवजा वितरित कर दिया जायेगा: कमलनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2019

नीमच। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि हाल ही में राज्य के विभिन्न इलाकों में आई बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों को 15 अक्टूबर तक मुआवजा वितरित कर दिया जायेगा।उन्होंने कहा कि मुआवजे के लिए पूर्व की तरह उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा बल्कि पीड़ितों के पास सरकार जाएगी। उन्हें सरकार के पास नहीं जाना पड़ेगा।कमलनाथ अतिवृष्टि से सर्वाधिक प्रभावित नीमच जिले के ग्राम रामपुरा में बाढ़ राहत शिविर में बाढ़ प्रभावितों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मालवा, निमाड़, नीमच एवं मंदसौर क्षेत्र में इस बार इतिहास में सर्वाधिक भारी बारिश हुई है। इससे जो नुकसान हुआ है वह भी बड़ा है।

इसे भी पढ़ें: MP में बाढ़: भाजपा ने कमलनाथ सरकार पर लगाया लोगों के प्रति उदासीन रहने का आरोप

कमलनाथ ने कहा कि हम इसका आकलन कर रहे है। लेकिन केन्द्र सरकार की मदद का इंतजार किए बिना राज्य सरकार ने प्रभावितों को राहत देने का काम 22 सितम्बर से शुरु कर दिया है और अगले 15 अक्टूबर तक हर प्रभावित को मदद दे दी जाएगी।  उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार आपके साथ है। आपके दु:ख-दर्द, पीड़ा और समस्या के साथ साझी है।’’ कमलनाथ ने कहा, ‘‘ बाढ़ की विभीषिका के दौरान मैं हर घंटे की स्थिति की जानकारी ले रहा था और जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क में था।’’

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ सरकार के मंत्री सुखदेव पांसे पर चलेगा हत्या का मुकदमा

उन्होंने कहा कि पीड़ितों को मुआवजा देने के साथ ही सड़कें, पुल-पुलिया, शासकीय भवन और पेयजल सहित अन्य जो नुकसान हुआ है, उसका सुधार का काम भी तत्काल शुरु किया जाएगा। व्यापारी और किसान की फसलों के नुकसान की भी पूरी भरपाई सरकार करेगी।  प्रारंभिक आंकलन के अनुसार मध्य प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ से 11,861 करोड़ रुपये की संपत्ति और फसलों का नुकसान हुआ है, जिसके चलते राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यो के लिये केन्द्र सरकार से इसकी मांग की है।

प्रमुख खबरें

Jammu-Kashmir: श्रीनगर में लोगों का दिखा पुस्तक प्रेम, 700-800 साल पुरानी किताबों की हुई प्रदर्शनी

कभी रहा शिवसेना का गढ़, आज है AIMIM का मजबूत किला, दिलचस्प हुआ औरंगाबाद का सियासी खेल, उद्धव और शिंदे में आमने-सामने की लड़ाई

Congress ने पंजाब की 4 सीट पर घोषित किए उम्मीदवार, लुधियाना से अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को दिया टिकट

Bihar: डिप्रेशन में हैं बीजेपी के लोग, तेजस्वी यादव का तंज- फ्लॉप हो चुकी है 400 की फिल्म