All Time Plastics का IPO सात अगस्त को खुलेगा,मूल्य दायरा 260-275 रुपये प्रति शेयर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2025

उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनी ऑल टाइम प्लास्टिक्स ने अपने 401 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 260 से 275 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, आईपीओ सात अगस्त को खुलेगा और 11 अगस्त को संपन्न होगा।

यह आईपीओ 280 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 120.6 करोड़ रुपये के 43.8 लाख शेयर की बिक्री पेशकश का संयोजन है। इस प्रकार निर्गम का कुल आकार 401 करोड़ रुपये बैठता है। कंपनी की योजना नए निर्गम से हासिल राशि का इस्तेमाल गुजरात में अपने मानेकपुर संयंत्र के लिए मशीनरी खरीदने, कर्ज चुकाने, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों और अन्य विस्तार प्रयासों के लिए करने की है। ऑल टाइम प्लास्टिक्स लिमिटेड एक भारतीय कंपनी है जो रोजमर्रा के घरेलू इस्तेमाल के लिए प्लास्टिक के सामान बनाती है। यह कंपनी 14 साल से इस क्षेत्र में काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत