टीवीएस अपाचे आरटीआर के सभी संस्करण उन्नत ब्रेक व्यवस्था से होंगे लैस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2019

नयी दिल्ली। टीवीएस मोटर्स कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपने पूरी अपाचे आरटीआर बाइक श्रृंख्ला को एंटी - लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) जैसी उन्नतम प्रौद्योगिकी से लैस किया है। एबीएस से लैस टीवीएस अपाचे आरटीआर- 160 का दाम 85,510 रुपये, टीवीएस अपाचे आरटीआर- 180 की कीमत 90,978 रुपये, आरटीआर 160- 4 वी की कीमत 89,785 रुपये और टीवीएस अपाचे आरटीआर- 200 के दाम 1.11 लाख रुपये रखा गया है।

टीवीएस मोटर कंपनी के निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के एन राधाकृष्णन ने बयान में कहा, "एबीएस प्रौद्योगिकी हमारे ग्राहकों को बेहतरीन प्रदर्शन अभुनव के साथ आधुनिक सुरक्षा तकनीकी प्रदान करेगी।" उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार निर्धारित नियामकीय जरूरतों के अनुपालन के अनुरूप मोटरसाइकिलों की बिक्री बाजार में पहले से ही जारी है।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन