सभी महिलाओं से माफी मांगे आजम खान: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2019

लखनऊ। बसपा अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा में उपाध्यक्ष के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर सपा सांसद आजम खां की कड़ी निंदा करते हुए उनसे सभी महिलाओं से माफी मांगने को कहा है। मायावती ने ट्वीट कर कहा  सपा सांसद आजम खां द्वारा कल लोकसभा में पीठासीन महिला के खिलाफ जिस प्रकार की अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया वह महिला गरिमा तथा सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है और अति निन्दनीय है। लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने के बाद हाल में सपा से नाता तोड़ चुकी बसपा प्रमुख ने कहा कि आजम को इसके लिये संसद में ही नहीं, बल्कि सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिये।

गौरतलब है कि लोकसभा में गुरुवार को तीन तलाक पर रोक लगाने के प्रावधान वाले विधेयक पर चर्चा के दौरान पीठासीन सभापति रमा देवी को लेकर सपा सांसद आजम खां की एक टिप्पणी पर भाजपा सदस्यों ने जोरदार विरोध जताया और उनसे माफी की मांग की थी। पीठासीन सभापति रमा देवी ने ‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2019’ पर सदन में हो रही चर्चा के दौरान अपनी बात रख रहे खां से आसन की ओर देखकर बोलने को कहा था। इस पर खान ने कुछ ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी की जिस पर भाजपा के सदस्यों ने जोरदार विरोध किया। पीठासीन सभापति रमा देवी भी कहते सुनी गयीं कि यह बोलना ठीक नहीं है और इसे रिकॉर्ड से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए खां से माफी मांगने को भी कहा था।

प्रमुख खबरें

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें, ग्राहकों पर पड़ेगा ₹30,000 तक का बोझ