इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आजम खान को डूंगरपुर कांड में मिली जमानत

By अंकित सिंह | Sep 10, 2025

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को रामपुर के डूंगरपुर कांड में जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति समीर जैन की एकल पीठ ने पिछले 12 अगस्त को बहस के बाद फैसला सुरक्षित रखते हुए यह फैसला सुनाया। रामपुर के चर्चित डूंगरपुर कांड से जुड़े एक मामले में रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा दी गई 10 साल की सजा के खिलाफ आजम खान ने हाईकोर्ट में आपराधिक अपील दायर की थी।

इसे भी पढ़ें: Video | कौशांबी में एंबुलेंस न मिलने पर बाइक पर ले जा रहे महिला का शव, अखिलेश बोले- इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता

डूंगरपुर मामले में, अबरार नाम के एक व्यक्ति ने अगस्त 2019 में रामपुर के थाना गंज में सपा नेता आज़म खान, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन खान और ठेकेदार बरकत अली उर्फ ​​फकीर मोहम्मद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता अबरार के अनुसार, दिसंबर 2016 में आज़म खान, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन खान और बरकत अली पर उनके घर में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। इसके साथ ही, उनके घर को भी ध्वस्त कर दिया गया था। तीन साल बाद 2019 में, अबरार ने थाना गंज में मामला दर्ज कराया।

प्रमुख खबरें

अमेरिका-चीन की टक्कर, BRICS की ताकत और रूस-यूक्रेन पर Jaishankar का बड़ा बयान

आर श्रीलेखा के इस्तीफे की खबर खारिज, BJP बोली- पार्षद पद पर बनी रहेंगी पूर्व DGP

Shubman Gill ने Rohit Sharma और Virat Kohli की तारीफ की, World Cup के लिए मजबूत होगा टीम संयोजन

UTI बार-बार क्यों लौटता है? Mini-Bladder मॉडल पर रिसर्च में वैज्ञानिकों को मिला जवाब