Allahabad High Court का आदेश गर्भपात कराना है या नहीं, यह महिला का एकाधिकार

By संजय सक्सेना | Jul 26, 2024

लखनऊ। गर्भपात कराये जाने को लेकर महिलाओं के पक्ष में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दो टूक कहा कि एक महिला स्वयं के निर्णय पर निर्भर करेगा कि उसे अपना गर्भपात करना है, अथवा बच्चे को जन्म देना है यानि गर्भपात नहीं कराना है। कोर्ट ने कहा यह किसी और को नहीं, बल्कि उसे ही तय करना है। यह मुख्य रूप से दैहिक स्वतंत्रता के स्वीकृत विचार पर आधारित है। यहां महिला की सहमति सर्वोच्च है। कोर्ट ने कहा दुष्कर्म पीड़िता 15 वर्षीय नाबालिग को यह स्वयं निर्णय करना होगा कि वह गर्भधारण रखना चाहती है अथवा गर्भपात कराना चाहती है।

इसे भी पढ़ें: इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने संविधान को आघात से बचाया - Arjun Ram Meghwal

इसी के साथ सरकार यह भी सुनिश्चित करे कि बच्चा इस देश का नागरिक होने के नाते संविधान में निहित मौलिक अधिकारों से वंचित न हो। यह सुनिश्चित करना राज्य का कर्तव्य है कि गोद लेने की प्रक्रिया कुशल तरीके से की जाए और इसमें ‘बच्चे का हित सर्वोत्तम’ सिद्धांत का पालन किया जाए।’ इलाहाबाद कोर्ट के इस फैसले के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

थक चुके हैं...अब जंग नहीं लड़ेगी इजरायल की सेना? सैन्य चीफ की लीक हुई चिट्ठी ने मचाया हड़कंप

भारत का 5000 टन डीजल पहुंचा बांग्लादेश, गदगद हुए तारिक रहमान

मछली पकड़ते ही पुतिन का होश उड़ा देने वाला ऐलान, बचा भारत, डरी दुनिया

Amaravati पर YS Sharmila का नायडू पर बड़ा हमला, पूछा- बिना Central Funding के कैसे बनेगी राजधानी?