Allahabad High Court ने Lucknow के 88 गांवों में जल संकट दूर करने के दिए निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 26, 2026

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने राजधानी के 88 गांवों में बढ़ते जल संकट का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार को ग्रामीणों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि पानी जीवन की बुनियादी जरूरत है और इस संकट से निपटने के लिए दीर्घकालिक और तत्काल, दोनों स्तरों पर ठोस उपाय किए जाने की आवश्यकता है। अदालत ने अधिकारियों को प्रस्तावित पांच जल शोधन संयंत्र लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा इस उद्देश्य के लिए चिह्नित 30 झीलों को पुनर्जीवित करने के संबंध में जल्द निर्णय लेने का निर्देश दिया।

हालांकि, राज्य सरकार से प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी अभी मिलनी बाकी है। मंजूरी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश जल निगम (शहरी) द्वारा संयंत्र का निर्माण किया जाएगा। अदालत को यह भी बताया गया कि बाकी चार जल शोधन संयंत्र के लिए अभी तक जमीन आवंटित नहीं की गई है।

इस पर अदालत ने जिलाधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने CJP संयोजक Abhijeet Dipke को हिरासत में लिया, CP मार्च रोका

बात गलत लगी तो माफी... राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो भड़के थे संजय राउत, SC से अवमानना नोटिस मिलने पर बदले सुर

गरीबों को मिले 15000 रुपये तक मासिक मदद, Suvendu Adhikari ने की मांग

Trump के आरोपों पर बोले Mohammad Akrami-Nia, Iran की Air Defense पहले से कहीं बेहतर