Allahabad University Admission: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने CUET 2025 कटऑफ की पहली लिस्ट की जारी, यहां देखें

By अनन्या मिश्रा | Aug 04, 2025

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने बी.कॉम के लिए CUET कटऑफ 2025 की पहली लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाकर न्यूनतम CUET स्कोर देख सकते है। वहीं जिन उम्मीदवारो को शॉर्टलिस्ट किया गया है, वह alldunivcuet.samarth.edu.in पर विजिट कर CUET AU 2025 सीट आवंटन देख सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार अपनी सीट आरक्षित करने के लिए तय समय सीमा में कॉलेज पहुंचकर रिपोर्ट कर सकते हैं। बता दें कि CUET UG 2025 स्कोर और काउंसलिंग पंजीकरण के आधार पर कैंडिडेट्स को ऑनलाइन सीट आवंटित की जाती है।

CUET BBA-MBA AU कटऑफ 2025 (सामान्य/अनारक्षित)- 508

CUET BCA AU कटऑफ 2025- अनारक्षित- 456.40

ओबीसी-एनसीएल- 455.96

बता दें कि पांच साल वाले कोर्स, बी.कॉम या बीसीए में एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स को 03 अगस्त की शाम 4 बजे तक निर्धारित कॉलेज में उपस्थित होना जरूरी है। वरना कैंडिडेट्स की उम्मीदवारी खत्म कर दी जाएगी। वहीं इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने CUET कटऑफ 2025 की लिस्ट जारी करना शुरूकर दी है। ऐसे में उम्मीदवारों को मेरिट सूची पर नजर बनाए रखना होगा और तय समय सीमा में निर्धारित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प