क्रिकेट को कोहली जैसे जज्बाती खिलाड़ियों की है जरूरत: एलेन बॉर्डर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2018

पर्थ। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बार्डर ने विराट कोहली की आक्रामकता का बचाव करते हुए कहा है कि क्रिकेट को उनके जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो मैदान पर जज्बाती रहते हैं। बार्डर ने फाक्स क्रिकेट के पाडकास्ट ‘द फालोआन’ पर कहा कि हमारे खेल में इस तरह के ज्यादा लोग नहीं है। पेशेवरपन से यह कुछ हद तक कम हो गया है। आस्ट्रेलिया में मौजूदा टेस्ट श्रृंखला के दौरान आक्रामक जश्न मनाने के लिये माइक हस्सी, मिशेल जानसन और संजय मांजरेकर ने कोहली की निंदा की है। आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के साथ कोहली की बहस भी हो गई थी।

बार्डर ने कहा कि मैने किसी कप्तान को उसकी टीम के विकेट लेने पर ऐसे जश्न मनाते नहीं देखा। यह जरूरत से ज्यादा है लेकिन अच्छा भी है। उसमें जुनून है। उन्होंने यह भी कहा कि वह विदेशी सरजमीं पर जीतकर अपनी छाप छोड़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि वह घर से बाहर जीतने को इतना बेकरार है और वाकई नंबर वन रैंकिंग का हकदार है। बतौर कप्तान यह आपकी असली परीक्षा है। बार्डर ने कहा कि वह टीम को नंबर वन बनाने में कामयाब रहा है लेकिन कप्तान की असली पहचान अपने देश से बाहर मिली जीत से होती है। वह इस कमी को पूरा करना चाहता है।

प्रमुख खबरें

विदेशी विनिमय बाजार में US Dollar के मुकाबले रुपया 19 पैसे मजबूत

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक

Iran ने US के सामने रखा 7-Day Plan, Strait of Hormuz खोलने और शांति वार्ता की रखी शर्त