भारत की गेंदबाजों की गलतियों से ऑस्ट्रेलिया लेगा सीख: एलेन बॉर्डर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2018

पर्थ। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बॉर्डर ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने शुक्रवार को टेस्ट मैच के पहले दिन ‘‘थोड़ी शार्ट पिच गेंदें’’ फेंककर गलती की जिसका फायदा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को होगा। बॉर्डर ने फाक्सस्पोर्ट्स के लिए लिखे कॉलम में कहा, ‘‘बल्लेबाजों के बल्ले के किनारे से निकली गेंदों को देखते हुए भारत का लग रहा होगा कि वे और अच्छा कर सकते थे। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने थोड़ी ज्यादा शार्ट पिच गेंद फेंकी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह बहुत सारी गेंद बल्ले के किनारे से गुजर रही थी, उसे देखते हुए आपको फुललेंथ की गेंद फेकनी चाहिये थी। ऐसे में कभी कभी आपकी गेंद पर रन बन सकता है लेकिन बल्ले का किनारा लग कर कैच के मौके भी बनते।’’ इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी बात यह है कि उनके गेंदबाज ने यह सीख लिया होगा कि इस पिच पर क्या काम करेगा और क्या नहीं।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह