By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2024
पुलिस ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस द्वारा एक महिला कर्मचारी से कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने के मामले की जांच के सिलसिले में राजभवन के चार अधिकारियों को तलब किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
महिला ने भारतीय दंड संहिता की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराते हुए चार अधिकारियों के नाम लिए थे। राजभवन की संविदा कर्मचारी ने दो मई को बोस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू की। इससे पहले, महिला को गलत तरीके से रोकने के आरोप में राजभवन के तीन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।