केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर से हमले का आरोप, प्रवेश वर्मा ने भी किया पलटवार

By अभिनय आकाश | Jan 18, 2025

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान हमला हुआ है। पथराव हो गया जिससे अफरा-तफरी मच गई। आप सूत्रों ने इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पर आरोप लगाया है कि उनके 'गुंडों' ने केजरीवाल पर हमला किया। हमले के बाद एक्स पर पोस्ट में आम आदमी पार्टी ने लिखा कि इसमें कहा गया कि यह हमला भाजपा की हार के डर और घबराहट के कारण हुआ। पार्टी ने कहा हार के डर से बीजेपी घबरा गई और अपने गुंडों से अरविंद केजरीवाल पर हमला करवाया. बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के गुंडों ने प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल पर ईंट-पत्थरों से हमला किया और उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वह प्रचार न कर सकें।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के किराएदारों की तो निकल पड़ी, मिलेगी फ्री बिजली और पानी, अरविंद केजरीवाल का एक और वादा

प्रवेश वर्मा ने क्या कहा?

हालांकि प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल और आप पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनका काफिला बीजेपी कार्यकर्ता के पैर को कुचलते हुए आगे बढ़ गया था और वह अस्पताल जा रहे थे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गाड़ी बीजेपी के कार्यकर्ता को कुचलते हुए आगे बढ़ गई है। बीजेपी के कार्यकर्ता का पैर टूट गया है और मैं उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज जा रहा हूं...यह है बहुत शर्मनाक है।  

प्रमुख खबरें

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच