मुझ पर लगे आरोपों से 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में मुझे फायदा मिलेगा, Donald Trump का बाइडेन पर निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2023

मोंटेगोमेरी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक आपराधिक मामले में तीसरी बार अदालत में पेश होने के बाद शुक्रवार रात अभियोजकों पर निशाना साधा और कहा कि उन पर जो आरोप लगे हैं, उनसे 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में उन्हें फायदा मिलेगा। ट्रंप ने अलबामा में रिपब्लिकन पार्टी के रात्रिभोज में कहा, “जब भी वे मुकदमा दायर करते हैं, हमें चुनाव में बढ़त मिल जाती है। इस चुनाव का अंत करने के लिए हमें एक और अभियोग की आवश्यकता है। एक और अभियोग के साथ ही इस चुनाव का अंत हो जाएगा। किसी को कोई मौका नहीं मिलेगा।”

इसे भी पढ़ें: ईडी ने कुवैत सरकार के लिए नर्सों की भर्ती से जुड़े ठगी के मामले में महाराष्ट्र व केरल में छापे मारे

छह जनवरी 2021 को जब संसद राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन की जीत की पुष्टि करने वाली थी, तब ट्रंप के समर्थकों ने ‘यूएस कैपिटल’ (अमेरिकी संसद परिसर) पर धावा बोलकर हिंसा और तोड़फोड़ की थी। ट्रंप ने इस मामले में अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है।

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल