देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप, आयोग ने परमबीर सिंह को सोमवार को पेश होने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे एक सदस्यीय आयोग ने शुक्रवार को सिंह को 29 नवंबर को आयोग के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता देशमुख के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए इस साल मार्च में गठित न्यायमूर्ति के. यू. चांदीवाल आयोग ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त को यह निर्देश दिया। आयोग ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी थी कि अगर सिंह आयोग के सामने पेश नहीं हुए, तो उन्हें अपने खिलाफ पहले से जारी जमानती वारंट पर अमल का सामना करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: मेरठ पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का किया भांडा फोड़, सिपाही कर रहा था कारतूस और खोखों की सप्लाई

आईपीएस अधिकारी महाराष्ट्र में जबरन वसूली के कई मामलों का सामना कर रहे हैं, जिसमें ठाणे शहर में दो मामले शामिल हैं। मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से अपने स्थानांतरण और देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सिंह ने इस साल मई से काम पर नहीं लौटे हैं। देशमुख उस समय राज्य के गृह मंत्री थे। उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के पास विस्फोटक सामग्री के साथ एक एसयूवी मिलने और उसके बाद कारोबारी मनसुख हिरन की संदिग्ध मौत के मामले में मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किए जाने के बाद सिंह का तबादला कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

PM Modi का बड़ा ऐलान: 1 साल में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI Training, भारत बनेगा ग्लोबल Innovation Hub

IPS Nupur Prasad को Presidents Medal, Sushant Singh Rajput केस में CBI जांच का किया था नेतृत्व

Income Tax Relief: छात्रों और NRI के लिए अघोषित विदेशी संपत्ति बताने का मौका, 31 दिसंबर 2026 है Deadline

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai बोले - नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब Peace और Prosperity की राह पर प्रदेश