कोरोना वैक्सीन ट्रायल के नाम पर फर्जीवाड़े के आरोप, भोपाल के पीपुल्स अस्पताल में हुआ वैक्सीन ट्रायल

By दिनेश शुक्ल | Jan 06, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वैक्सीन ट्रायल में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। शिकायत करने वालों का कहना है कि भोपाल के पीपुल्स मेडीकल कालेज अस्पताल ने कोरोना टीके के नाम पर लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल किया गया। यही नहीं वैक्सीन लगाने के बाद लोगों को 750 रुपये देकर उनके घर भेज दिया गया। वही  कई लोगों के बीमार होने के बाद उनसे पुराने कागजात भी अस्पताल ने वापस ले लिये। आरोप है कि झूठ बोलकर 600 से अधिक लोगों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल किया गया। बाद में कुछ लोग बीमार हो गए तो उनकी खैर खबर तक नहीं ली गई। 

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 20 जनवरी को किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस पार्टी- जीतू पटवारी

वहीं, इस बारे में पीपुल्स मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अनिल दीक्षित ने बताया कि वैक्सीन ट्रायल में शामिल लोगों को आधे घंटे समझाया जाता है। उनकी सहमति मिलने के बाद उनसे साइन लिए जाते हैं। इसमें सभी तरह की जानकारी उन्हें दी जाती हैं। उनकी मेडिकल जांच की जाती है। टीका लगने के बाद होने वाली बीमारियों के बारे में भी बताते हैं। फिट होने पर ही उन्हें ट्रायल में शामिल किया जाता है। जहां तक अस्पताल के पास की बस्तियों में से लोगों को लेने की बात है, तो तीन किमी के दायरे को प्राथमिकता दी गई है। इसलिए यहां के लोग ज्यादा संख्या में है। जो भी आरोप लगा रहे हैं, वो बहकावे में ऐसा कह रहे होंगे। फिर भी हम पूरे मामले को दिखवाते हैं।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी