भाजपा विधायक का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल, रघुवंशी समाज हुआ नाराज़

By मोहन बघेल | Apr 14, 2021

गुना। मध्य प्रदेश में गुना विधायक गोपीलाल जाटव और जिले के आरोन क्षेत्र निवासी भाजपा नेता मुनेश रघुवंशी का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर जमतकर वायरल हो रहा है। इस कथित वायरल ऑडियो में गुना विधायक भाजपा नेता को उसकी औकात बता रहे हैं। साथ ही उसे जड़ से मिटाने की बात कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रद्द किया दमोह का चुनावी दौरा, जनता से की अपील

इसके अलावा विधायक गोपीलाल जाटव पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह रघुवंशी पर भी टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं। इस टिप्पणी को लेकर जिले का रघुवंशी समाज भी खासा नाराज हो गया है।  हालांकि बाद में एक बयान जारी कर विधायक ने अपने ऑडियो से छेड़छाड़ की बात कहते हुए हमेशा ही रघुवंशी समाज का सम्मान करने की बात कही है। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR