NHRC की दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस: जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन उत्पीड़न मामले में 2 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

By रेनू तिवारी | Oct 08, 2026

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने मीडिया रिपोर्टों का स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। इसके साथ ही, आयोग ने बिहार के दरभंगा जिले के एक प्राथमिक विद्यालय की जर्जर इमारत को लेकर भी जिला प्रशासन को नोटिस जारी किया है। एनएचआरसी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि एनएचआरसी का मानना है कि अगर खबर में दी गई जानकारी सही है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाती है। 

एनएचआरसी ने एक अलग बयान में कहा कि आयोग ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि बिहार के दरभंगा जिले के कीरतपुर में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की छत का मुख्य खंभा तीन-चार महीने पहले गिर जाने के बाद छत को लकड़ी की बेंच, डेस्क और ईंटों के सहारे “अस्थायी रूप से टिकाया गया है।”

 उसने कहा कि इससे स्कूल के लगभग 191 छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरा है। आयोग ने कहा कि अगर खबर में दी गई जानकारी सही है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाती है। उसने बताया कि मामले में दरभंगा के जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा मांगा, Madhya Pradesh में कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर किया प्रदर्शन

SIR रद्द करने की मांग, 10 अक्टूबर को Jantar Mantar तक मार्च करेगी कॉजपा

Prasar Bharati और In-Dot Sports कराएंगे Kisan Cricket League, 140 ग्रामीण खिलाड़ियों को मौका

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा Congress का आंदोलन: आराधना मिश्रा