Voter List में धांधली? Assam की सड़कों पर उतरी Congress, बैरिकेड तोड़कर किया जोरदार Protest

By अंकित सिंह | Jan 07, 2026

मतदाता सूचियों के विशेष संशोधन (एसआर) के बाद प्रकाशित मसौदा मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस की असम इकाई ने चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसमें असम प्रदेश महिला कांग्रेस (एपीएमसी) और असम प्रदेश युवा कांग्रेस (एपीवाईसी) के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शामिल थे। मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए और "वोट चोरी" के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें: Assam से निकलेंगे अगले ओलंपिक चैंपियन? Lovlina Borgohain की Boxing Academy को CM Himanta का साथ

पुलिस ने विपक्षी दल के कार्यालय वाले मानवेंद्र शर्मा कॉम्प्लेक्स को बैरिकेड लगाकर घेर लिया था, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने अंततः बैरिकेड तोड़कर सड़क पर आ गए। कुछ देर नारे लगाने और प्रदर्शन करने के बाद वे कॉम्प्लेक्स के अंदर चले गए और आंदोलन समाप्त कर दिया। विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह मतदाता सूची का मसौदा है, और आमतौर पर मसौदे में कुछ गलतियाँ रह जाती हैं। मुझे नहीं लगता कि अंतिम सूची में कोई गलती होगी। मसौदे में नामों का दोहराव या पड़ोसियों के नाम एक ही पते पर दर्ज होना दिखाई देता है, लेकिन ये सभी गलतियाँ आमतौर पर अंतिम सूची में ठीक कर दी जाती हैं।” अंतिम मतदाता सूची 10 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस