सहयोगी दल निषाद पार्टी ने भाजपा पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2021

बलिया (उप्र)। भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने निषाद बिरादरी के आरक्षण को लेकर भगवा पार्टी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। निषाद ने रविवार रात यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने उनके साथ वादाखिलाफी की है। वर्ष 2019 में उनकी पार्टी ने निषादों के आरक्षण के मसले को लेकर ही भाजपा से हाथ मिलाया था। मगर आरक्षण की मांग पर कुछ भी नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें: म्यांमार में तख्तापलट का सू ची की पार्टी ने किया विरोध,फेसबुक पेज पर पोस्ट किया संदेश

निषाद ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की हर सीट पर उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने भाजपा से मांग की कि वह किसानों के मुद्दों को बातचीत के जरिए जल्द हल करे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर