Foot Cream For Winter: ठंड में फटी एड़ियों से चाहिए छुटकारा तो एलोवेरा जेल की मदद से बनाएं ये फुट क्रीम

By मिताली जैन | Jan 16, 2025

ठंड का मौसम हमारे पैरों के लिए काफी हार्श हो सकता है। नमी की कमी के चलते अक्सर पैरों में रुखापन व क्रैक्ड एड़ियों की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में यह बेहद जरूरी है कि आप अपने पैरों की अतिरिक्त देखभाल करें। यूं तो मार्केट में कई तरह की फुट क्रीम मिलती हैं, लेकिन ये काफी महंगी होती हैं और इससे आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

एलोवेरा जेल और शिया बटर फुट क्रीम

शिया बटर ठंड के दिनों में बहुत रूखी स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है, जबकि एलोवेरा जेल से आपको एक सूदिंग और कूलिंग इफेक्ट मिलता है। 

इसे भी पढ़ें: Hairstyle Look: पार्टी में दिखना चाहती हैं क्लासी तो बनाएं ये हेयर स्टाइल, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

आवश्यक सामग्री-

2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल

2 बड़े चम्मच शिया बटर

1 चम्मच बादाम का तेल

फुट क्रीम बनाने का तरीका-

सबसे पहले शिया बटर को डबल बॉयलर या माइक्रोवेव में तब तक पिघलाएं जब तक यह पूरी तरह से चिकना न हो जाए।

अब पिघले हुए शिया बटर को एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं।

बादाम का तेल डालें और क्रीमी होने तक फेंटें।

इसे ठंडा होने दें और एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

आप इसे नहाने के बाद रोज़ाना एड़ियों पर लगाएं।

एलोवेरा जेल और नारियल तेल फुट क्रीम

एलोवेरा स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है, जबकि नारियल तेल नमी को लॉक करता है, जिससे फटी एड़ियों की समस्या ठीक होती है। 

आवश्यक सामग्री-

2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल

2 बड़े चम्मच नारियल तेल

1 चम्मच विटामिन ई तेल

फुट क्रीम बनाने का तरीका-

नारियल तेल को हल्का गर्म करें ताकि यह पिघल जाए। 

अब एक छोटे कटोरे में एलोवेरा जेल और नारियल तेल मिलाएं।

इसमें विटामिन ई तेल डालें और मिश्रण के चिकना होने तक हिलाएं।

इसे एक छोटे जार में स्टोर करें।

सोने से पहले साफ पैरों पर अच्छी मात्रा में मालिश करें और मोजे से ढक दें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य