भारत और रूस के साथ मोदी के इस दोस्त ने भी कनाडा पर बोला हमला, अब क्या करेंगे ट्रूडो?

By अभिनय आकाश | Sep 26, 2023

भारत को आंख दिखाने वाले कनाडा को कर्मों की सजा मिल गई है। कनाडा से वो गलती हुई है जिसका सीधा फायदा भारत को मिलेगा। खालिस्तानियों का अड्डा बन चुका कनाडा अब गलतियों का गढ़ भी बन चुका है। भारत और रूस को गुस्सा दिला चुके कनाडा ने अब इजरायल को हमले का मौका दे दिया है। कनाडा की एक गलती ने इजरायल को भड़का दिया है। भारत और रूस के बाद अब इजरायल ने कनाडा पर हमला बोल दिया है। ऐसे में आपको बताते हैं कि कनाडा ने आखिर इजरायल के साथ ऐसा क्या किया जिससे इजरायल इतना भड़क उठा है। 

इसे भी पढ़ें: राजनयिक विवाद का भारत के साथ सैन्य संबंधों पर नहीं पड़ेगा कोई असर, तनाव के बीच कनाडाई सेना के टॉप अधिकारी का बयान

जिस व्यक्ति को कनाडा में सम्मानित किया गया वो हिटलर की सेना का पूर्व अधिकारी था।  सेंटर फॉर इजरायल एंड यहूदी अफेयर्स ने ट्वीट में लिखा, 'हम इस बात से बेहद परेशान और व्यथित हैं कि नाजी एसएस के कुख्यात 14वें वेफेन ग्रेनेडियर डिवीजन के एक यूक्रेनी वेटरन के लिए संसद में खड़े होकर तालियां बजाई गई। इसने यहूदियों के नरसंहार में सक्रिय रूप से भाग लिया था।'आगे कहा गया कि कनाडा का यहूदी समुदाय यूक्रेन के साथ इस युद्ध में खड़ा है। लेकिन हम तब चुप नहीं रह सकते जब नरसंहार के दौरान यूक्रेनियों की ओर से किए गए अपराधों पर पर्दा डाला जाता है। इससे पहले  रूस ने भी कनाडा को सीधे सीधे धमकी देते हुए कहा था कि जंग में यूक्रेन का साथ देकर ठीक नहीं किया जा रहा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यह प्रकरण ऐतिहासिक सच्चाई के प्रति लापरवाही दर्शाता है और नाजी अपराधों की स्मृति को संरक्षित किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत