अल्पेश ठाकोर ने निर्दोष होने का किया दावा, यूपी-बिहार के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2018

अहमदाबाद। गुजरात में हिंदी भाषी प्रवासियों पर हमले को लेकर आलोचनाओं से घिरे कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने मंगलवार को बिहार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा एवं दावा किया कि वह या उनका संगठन हिंसा में शामिल नहीं है जिसकी वजह से लोग जा रहे हैं। गुजरात की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ठाकोर और उनके संगठन गुजरात क्षत्रिय-ठाकोर सेना को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहरा रही है। इन हमलों के सिलसिले में दर्ज कुछ प्राथमिकियों में भी इस संगठन का नाम है।

चौदह महीने की एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर 28 सितंबर को बिहार के एक मजदूर की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़क गयी थी। बच्ची ठाकोर समुदाय से है। अल्पेश ठाकोर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखी है और दोनों ही चिट्ठियों का मजमून एक ही है। गुजरात से जाने वाले ज्यादातर प्रवासी इन्हीं दोनों राज्यों से हैं। 

 

 

कांग्रेस विधायक ने कहा कि वह केवल बलात्कार पीड़िता के लिए इंसाफ मांग रहे थे लेकिन कुछ लोगों ने इसे राजनीतक रंग दे दिया। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग अफवाहों पर आंख बंद कर विश्वास कर रहे हैं और गुजरात से जा रहे हैं, तथा हमले सुनियोजित साजिश हैं।

 

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar