EMI पर मिलने लगे फलों के राजा अल्फांसो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2023

अपने खास स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर अल्फांसो आम के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी को देखते हुए पुणे के एक कारोबारी ने फलों के राजा को खरीदने के लिए ग्राहकों को आसान मासिक किस्तों की अनूठी सुविधा पेश की है। महाराष्ट्र के देवगढ़ एवं रत्नागिरि में पैदा होने वाले अल्फांसो को हापुस आम के नाम से भी जाना जाता है। आम की तमाम किस्मों में अल्फांसो को सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन अपने बेहतरीन स्वाद एवं कम उत्पादन की वजह से इसके दाम अक्सर आम लोगों की पहुंच से बाहर ही रहते हैं।

फल कारोबार से जुड़ी फर्म गुरुकृपा ट्रेडर्स एंड फ्रूट प्रोडक्ट्स के सनस का दावा है कि पूरे देश में ईएमआई पर आम बेचने वाला पहला प्रतिष्ठान उनका है। उन्होंने कहा, हमने सोचा कि अगर फ्रिज, एसी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ईएमआई पर खरीदा जा सकता है तो फिर आम को क्यों नहीं? इस तरह हर कोई इस आम को खरीद सकता है।

कोई भी व्यक्ति ईएमआई पर मोबाइल फोन खरीदने की ही तरह उनकी दुकान से अल्फांसो को किस्त पर खरीद सकता है। इसके लिए ग्राहक के पास क्रेडिट कार्ड होना चाहिए और फिर खरीद मूल्य को तीन, छह या 12 महीनों की किस्तों में बदल दिया जाता है। हालांकि सनस की दुकान पर अल्फांसो को ईएमआई पर खरीदने के लिए कम-से-कम 5,000 रुपये की खरीदारी करनी जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए अब तक चार लोग आगे भी आ चुके हैं। इस तरह ईएमआई पर अल्फांसो की बिक्री का सफर शुरू हो चुका है।

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल