ऑल्ट न्यूज के सह संस्थापक मोहम्मद जुबैर को सीतापुर लेकर पहुंची पुलिस, हिन्दू संतों पर घृणित टिप्पणी का मामला

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2022

फ़ैक्ट-चेकिंग वेबसाइट ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक, मोहम्मद जुबैर को सोमवार को उत्तर प्रदेश के सीतापुर की एक अदालत में एक ट्वीट पर दर्ज एक मामले में लाया गया। मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद जुबैर को दिल्ली पुलिस सीतापुर ले गई और उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसे अदालत में पेश होने के लिए लाया गया। वारंट जारी होने के बाद उनको न्यायालय में पेश किया गया फिर उनको कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वापस दिल्ली भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद जुबैर को अदालत में पेश किया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत का अनुरोध किया

इससे पहले दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने पिछले हफ्ते जुबैर को 2018 के एक ट्वीट के जरिए दुश्मनी को बढ़ावा देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। एक अदालत ने उन्हें इस मामले में तीन जुलाई को 14 दिन की हिरासत में भेज दिया था।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल