Alum Benefits For Face: चेहरे की खूबसरती बरकरार रखने में फायदेमंद हो सकती है फिटकरी, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

By अनन्या मिश्रा | May 14, 2025

चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन गर्मियों में स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि गर्म हवाओं की वजह से फेस पर अलग-अलग तरह की परेशानियां हो सकती हैं। जिससे महिलाएं परेशान हो जाती हैं। वहीं अगर आपको गर्मी के मौसम में स्किन प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ रहा है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, आप घर पर ही अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकती हैं।

चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। गर्मी में छोटी-मोटी परेशानियां चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकती हैं। आप इन समस्याओं से बचने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं फिटकरी भी फेस के लिए फायदेमंद हो सकती है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें, तो आप फिटकरी से टोनर भी बना सकती हैं। इसके लिए फिटकरी को एक कंटेनर में डाल दें। अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर कुछ देर के लिए रख दें। अब इस पानी को स्प्रे बॉटल में छानकर भर लें। फिर इस पानी से फेस पर स्प्रे करके इस्तेमाल करें। इसको फेस पर स्प्रे करने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें।

ऐसे बनाएं फेस पैक

आप फिटकरी की सहायता से घर पर फेसपैक बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। फेस पैक बनाने के लिए एक कंटेनर में सबसे पहले थोड़ा सा फिटकरी पाउडर लें। अब इसमें हनी मिक्स करें और राइस फ्लोर मिक्स करें। अब इसमें रोज वॉटर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस तरह से फेस पैक बनकर तैयार हो जाएगा।

इन बातों का रखें ध्यान

इसको फेस पर अप्लाई करके 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे आपकी त्वचा ग्लोइंग हो सकती है और डार्क स्पॉट्स भी हल्के हो सकते हैं। फेस पर इसको अप्लाई करने से पहले चेहरे को अच्छे से धोकर सुखा लें। चेहरा धोने के बाद ही फिटकरी का इस्तेमाल करें।

प्रमुख खबरें

Champat Rai का इस्तीफा और 58 लाख Recovery: Ram Mandir Fund में क्या बड़ा खुलासा हुआ?

मौत से नहीं डरती, कह कर Bangladesh लौटने का ऐलान करने वाली Sheikh Hasina ने ढाका की राजनीति में खड़ा किया तूफान

Jyestha Purnima 2026: क्यों है यह साल की सबसे खास पूर्णिमा, जानें Puja Vidhi और इसका महत्व

नॉर्थ कोरिया ने उड़ाई ट्रंप की नींद, परमाणु हथियारों से...