अलवर बलात्कार कांड ने प्रियंका गांधी और कांग्रेस के पाखंड को बेनकाब किया: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2022

नयी दिल्ली। राजस्थान के अलवर जिले में मानसिक रूप से निशक्त 15 वर्षीय किशोरी के कथित बलात्कार को मुद्दा बनाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पर निशाना साधा और कहा कि इस घटना ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सशक्तीकरण की बात करने वाली विपक्षी पार्टी के पाखंड को बेनकाब कर दिया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अलवर में इस किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है लेकिन अभी तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: हम उत्तर प्रदेश में नकारात्मक नहीं, सकारात्मक राजनीति करेंगे: प्रियंका गांधी

पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां अपनी नेता प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाने में मशगूल थी वहीं राजस्थान की लड़कियां इस जघन्य अपराध के दोषियों को दंडित किए जाने की मांग कर रही थीं। ज्ञात हो कि मानसिक रूप से निशक्त किशोरी मंगलवार रात नौ बजे अलवर के तिजारा फाटक के पास सड़क पर घायल अवस्था में मिली थी। बुधवार को जयपुर के अस्पताल में उसकी शल्य चिकित्सा की गई। पीड़िता के निजी अंगों में गंभीर चोट के कारण सर्जरी में ढाई घंटे का समय लगा। भाटिया ने कहा, ‘‘एक तरफ प्रियंका गांधी वाद्रा उत्तर प्रदेश में कहती हैं ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ लेकिन दूसरी तरफ उनकी पार्टी के शासन वाले राजस्थान में लड़कियां यह कहकर अपनी नाराजगी प्रकट कर रही है कि ‘लड़की हूं, तुम पर भड़की हूं’। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा विपक्ष की सक्रिय भूमिका निभा रही है और पीड़ित लड़की के लिए न्याय की मांग कर रही है। 

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच