हमेशा से तमन्ना थी कि ऑर्टिकल 15 जैसी फिल्में करूं: आयुष्मान खुराना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2019

मुंबई। अभिनेता आयुष्मान खुराना का मानना है कि अंधाधुन और बधाई हो समेत उनकी फिल्मों को मिली एक के बाद एक सफलता ने उनके भीतर आर्टिकल 15 जैसी मुश्किल फिल्म करने का भरोसा पैदा किया। फिल्म मुल्क से प्रसिद्ध हुए निर्देशक अनुभव सिन्हा ने आर्टिकल 15 के जरिये जातिवाद जैसे संवेदनशील मुद्दे को उठाया है।

फिल्म अभिनेता आयुष्मान ने कहा कि वह हमेशा से आर्टिकल 15 जैसी मुश्किल और सामाजिक रूप से प्रासंगिक फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे। आयुष्मान ने कहा कि पिछले दो साल मेरे लिये काफी भाग्यशाली रहे क्योंकि इस दौरान मेरी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं और यही वजह है कि मैं आर्टिकल 15 जैसी फिल्म करने का साहस जुटा पाया। 

इसे भी पढ़ें: कबीर की कियारा ने खोला अपने रिलेशनशिप का राज, बताया कौन है उनका प्यार?

इस तरह की फिल्म करना मेरी ख्वाहिश थी क्योंकि मैं हमेशा से सामाजिक मुद्दे पर कुछ करना चाहता था। फिल्म भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15 के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें धर्म, जाति, नस्ल, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव पर रोक है। फिल्म 28 जून को पर्दे पर आनी है।

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन