हमेशा से टेस्ट क्रिकेट में छाप छोड़ना चाहता थ: जसप्रीत बुमराह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2019

मुंबई। अपने कैरियर की शुरूआत में सीमित ओवरों का विशेषज्ञ करार दिये गए गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को कहा कि टेस्ट क्रिकेट में भी मनचाही सफलता मिलना सपना सच होने जैसा है।  बुमराह ने 12 टेस्ट में 62 विकेट ले लिये हैं। बुमराह ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘मेरे लिये टेस्ट क्रिकेट काफी महत्वपूर्ण था और मैं हमेशा टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता था। मैं ऐसा क्रिकेटर नहीं बनना चाहता था जो टी20 और वनडे ही खेले। मैं टेस्ट क्रिकेट को काफी अहमियत देता हूं और इसमें हमेशा से छाप छोड़ना चाहता था।’’ 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह