सचेत-परंपरा के बेखयाली विवाद पर अमाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'मानहानि का केस करें अगर...'

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 13, 2025

बिग बॉस 19 के बाद अमाल मलिक सुर्खियों में हैं। इसके पीछे की वजह शो नहीं बल्कि सिंगर सचेत टंडन और परंपरा है। गौरतलब है कि अमाल मलिक पर सचेत टंडन और परंपरा ने आरोप लगाए थे कि बिग बॉस कंटेस्टेंट ने बेख्याली गाने को लेकर झूठे दावे किए हैं कि उन्होंने उनके गाने को लिया है। इतना ही नहीं, दोनों सिंगर ने अमाल से माफी मांगने की डिमांड तक कर दी थी। इसके बाद अमाल मलिक ने इस पर अपनी बात खुलकर रखी है और कहा है कि किसी को कोर्ट जाना है तो वो जाए।

दरअसल, अमाल ने टाइम्स नाउ के एक इंटरव्यू में कहा है कि, 'मुझे गोली भी मार दो, लेकिन सच कहूंगा। यदि कोई इंडस्ट्री में मेरी छवि खराब करना चाहता हैं, जो कि वे करते ही हैं, अगर कोई इंटरव्यूज में कहेगा कि उसने रिमिक्स किया तो किया। कैसे किया वो भी आप देखो।'

अमाल ने आगे कहा कि, किसी का क्रेडिट खाया? नहीं, कभी बोला कि ये गाना मेरा है या बोला कि रीक्रिएट नहीं किया? लोग अपने नाम दूसरे गानों में जोड़ देते हैं और बोलते हैं मैंने बनाया है। मैंने कभी ऐसा नहीं किया।'

क्या कोई ऐसा कंपोज़र है जिसका गाना मैंने रिक्रिएट किया हो और उसने उठकर कहा हो कि मैंने उसका गाना खराब कर दिया? कभी नहीं। आप जाकर देखिए कि पहले क्या हुआ है।”

कोर्ट केस करो अगर....

अमाल ने आगे कहा, 'वो लोग कभी मेरे मुंह पर नहीं बोलते क्योंकि आधे लोग मुझसे डरते हैं और यही सच है। वे लोग मेरे पास आकर मुझसे बात भी नहीं करते। वे इंस्टाग्राम पर कहेंगे और कोई कोर्ट केस नहीं करेंगे। यदि किसी को दिक्कत है तो कोर्ट जाओ सीधा। करो मानहानि का केस अगर आपको लगता है मैंने आपका म्यूजिक कॉपी किया है।'

क्या है पूरा मामला?

हालिए में सचेत और परंपरा ने कहा था कि अमाल का दावा है कि उन्होंने बेख्याली गाना बनाया था, लेकिन ऐसा नहीं है और हमने शाहिद कपूर और कबीर सिंह की टीम के सामने इस गाने को बनाया था। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि अमाल माफी मांगे, नहीं तो वे कोर्ट चले जाएंगे। 

View this post on Instagram

A post shared by सचेत टंडन (@sachettandonofficial)

प्रमुख खबरें

RCB की डबल धमाका जीत पर हेजलवुड का बड़ा दावा- इस बार हम ज्यादा शांत थे, क्योंकि कोर टीम हमारे साथ थी

अक्सर सोचता था कि विनिंग शॉट मैं ही लगाऊँ, RCB को लगातार दूसरा खिताब दिलाकर भावुक हुए चेज मास्टर Virat Kohli

IPL 2026 Final | विराट भाई का जितना शुक्रिया करूँ कम है, कप्तान रजत पाटीदार ने किंग कोहली को समर्पित की जीत

IPL 2026 Final Match Hightlights | RCB ने रचा इतिहास, Gujarat Titans को हराकर लगातार दूसरी बार जीता खिताब, विराट कोहली बने जीत के महानायक