Aman Sehrawat ने स्वीकार की अपनी गलती, WFI से बैन पर पुनर्विचार करने का किया अनुरोध

By Kusum | Oct 14, 2025

पेरिस ओलंपिक के मेडलिस्ट पहलवान अमन सहरावत ने सोमवार को भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा उन पर लगा प्रतिबंध पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया। सहरावत को जगरेब में वर्ल्ड चैंपियनशिप में मुकाबले से पहले वजन कम करने में नाकामयाब रहने पर बैन लगाया है। शुरुआती मुकाबले से पहले उनका वजन निर्धारित सीमा से 1.7 किलोग्राम ज्यादा था। 

सहरावत ने 2024 पेरिस खेलों में 57 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद कहा कि, मैं डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष से मुलाकात कर ये अनुरोध करूंगा कि ये मेरी पहली गलती है और मैं इसे दोहराऊंगा नहीं। 

डब्ल्यूएफआई ने 23 सितंबर को सहरावत से चूक के लिए स्पष्टीकरण मांगते हुए कारण बताओं नोटिस दिया था। महासंघ ने  कहा था कि 29 सितंबर को जमा किए गए उनके जवाब को अनुशासनात्मक समिति ने असंतोषनजक पाया। सहरावत ने कहा कि स्पर्धा से एक दिन पहले अचानक पेट दर्द शुरू होने के कारण वह और वजन कम करने का प्रयास जारी नहीं रख पाए। 

अमन ने कहा कि, मैंने स्पर्धा एक हफ्ते पहले वजन कम करना शुरू कर दिया था। जब एक दिन बचा था तब मेरा 600-700 ग्राम वजन रह गया था। ये जिम में आखिरी सेशन था। मेरे पार 600 ग्राम बचा था। उन्होंने कहा कि, मैं अभ्यास कर रहा था लेकिन अचानक मेरे पेट में दर्द होने लगा। मैं सीधे अपने कमरे में चला गया। मैंने सुबह चार बजे उठने की योजना बनाई थी लेकिन पेट में दर्द रात में फिर से बढ़ गया और कुछ दवा लेने के बाद ये ठीक नहीं हुआ। 

प्रमुख खबरें

बुजुर्गों के भरण-पोषण के लिये एक सराहनीय पहल

Operation Sindoor अभी खत्म नहीं हुआ, Rajnath Singh का Pakistan को संदेश, कोई दुस्साहस किया तो...

Ramayana Teaser | भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की झलक ने मचाया तहलका, फर्श से अर्श तक गूंजा जय श्री राम |Bollywood Wrap Up

Rajya Sabha में Nitish Kumar की Entry, 10 April को शपथ, 14 के बाद Bihar में New Government!