अमरिंदर ने की सिद्धू से मुलाकात, पंजाब कैबिनेट में फिर से शामिल किए जाने की अटकलें तेज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2020

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को मध्याह्न भोजन पर नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की, जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर को राज्य कैबिनेट में पुन: शामिल किए जाने की अटकलों को हवा मिल गई है। मुख्यमंत्री ने पिछले साल मई में सिद्धू पर स्थानीय सरकार विभाग को ‘‘सही तरीके से नहीं संभाल’’ पाने का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि इसके कारण 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने शहरी इलाकों में ‘‘खराब प्रदर्शन’’ किया। इसके बाद से दोनों नेताओं के संबंधों में तनाव पैदा हो गया था। 


मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान सिद्धू से अहम विभाग ले लिए गए थे, जिसके बाद उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था और वह कांग्रेस की सभीगतिविधियों से दूर हो गए थे। अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को मध्याह्न भोजन के लिए मंगलवार को आमंत्रित था। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के अनुसार, दोनों नेताओं ने यहां अमरिंदर सिंह के आवास पर करीब एक घंटा साथ बिताया और विभिन्न मामलों पर विचार साझे किए। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंहऔर नवजोत सिंह सिद्धू ने मध्याह्न भोजन पर सौहार्दपूर्ण मुलाकात की, जिसमें पंजाब और राष्ट्रीय हितों के अहम राजनीतिक मामलों पर चर्चा की गई। 

इसे भी पढ़ें: रिश्ते सुधारने की पहल, अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को दोपहर भोज पर किया आमंत्रित

दोनों नेताओं ने करीब एक घंटे तक साथ बिताए समय के दौरान अहम मामलों पर विचार साझे किए।’’ कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने सिद्धू से अमृतसर में उनके आवास पर मुलाकात की थी, जिसके बाद वह पिछले महीने मोगा में हुई कांग्रेस की ‘ट्रैक्टर रैली’ में दिखे थे। यह रैली केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ हुई थी। रावत ने सिद्धू को कांग्रेस का ‘राफेल’ बताया था। रावत ने कहा था कि सिद्धू के घोर आलोचक भी उनकी उपयोगिता से इनकार नहीं कर सकते।

प्रमुख खबरें

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स का सपना तोड़ा, बेंगलुरु ने 9वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

Kashmir में आतंक का डबल अटैक, शोपियां में पूर्व सरपंच को गोलियों से भूना, पहलगाम में जयपुर से आए दपंत्ति को बनाया निशाना

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav