खालिस्तान मुद्दे को लेकर भगवंत मान सरकार पर बरसे अमरिंदर सिंह, कहा- सख्त कदम उठाने की जरूरत

By अंकित सिंह | Oct 01, 2022

हाल में ही भाजपा में शामिल होने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य की भगवंत मान सरकार पर बड़ा प्रहार किया है। भगवंत मान सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर कुछ नहीं करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आने वाले चुनाव में पंजाब और केंद्र दोनों ही जगह भाजपा सरकार बनाएगी। दरअसल, अमरिंदर सिंह ने खालिस्तान का मुद्दा उठाया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राज्य सरकार को खालिस्तान के मुद्दे पर कार्यवाई करने की जरूरत है। कानून व्यवस्था राज्य का विषय है। मेरे कार्यकाल के दौरान खालिस्तान के नारे इसलिए नहीं लगे क्योंकि मैंने सख्त कदम उठाया था। अमरिंदर सिंह ने साफ तौर पर कहा कि भगवंत मान की सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब और केंद्र दोनों में ही आने वाले दिनों में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी।

इसे भी पढ़ें: नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से ओडिशा को ‘बीजद मुक्त’ बनाने को कहा

रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के बाद लंदन से हाल में लौटने के बाद अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। सिंह ने 12 सितंबर को शाह के साथ अपनी मुलाकात के बाद कहा था कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, पंजाब में मादक पदार्थ-आतंकवाद के बढ़ते मामलों और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य की रूपरेखा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बहुत सार्थक चर्चा की। दो बार मुख्यमंत्री रह चुके सिंह पूर्ववर्ती पटियाला शाही परिवार के वंशज हैं।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार