अमरिंदर सिंह ने अमित शाह से भेंट के दौरान कृषि कानून का मुद्दा उठाया, केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2021

नयी दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनसे किसानों के लंबे समय से चल रहे आंदोलन के सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा प्रभावों का हवाला देते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की अपील की। उनके कार्यालय से जारी बयान के अनुसार सिंह ने पंजाब के सीमावर्ती राज्य होने का हवाला देते हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकी ताकतों से बचाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 25 कंपनियां तथा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के लिए ड्रोनरोधी उपकरणों की भी मांग की।

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की 989 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

सिंह ने कहा कि लंबा आंदोलन न केवल पंजाब की आर्थिक गतिविधियां प्रभावित कर रहा है बल्कि उसमें उसके सामाजिक तानेबाने पर असर डालने की क्षमता है, खासकर जब राजनीतिक दल एवं संगठन दृढ़ रूख अपनाते हैं। मुख्यमंत्री ने शाह से कहा कि सुरक्षा की स्थिति गंभीर है और केंद्र के तत्काल दखल की जरूरत है। उन्होंने इस संदर्भ में हाल में राज्य में हथियारों, हथगोले और देशी बम आने का हवाला दिया एवं कहा कि पाकिस्तान की आईएसआई स्वतंत्रता दिवस और पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ सकती है।

प्रमुख खबरें

Dhaka University संग्रहालय में Muhammad Ali Jinnah की तस्वीरें लगने पर विवाद, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

Samarkand पहुंचे भारतीय Chess खिलाड़ियों को 5 घंटे तक नहीं मिले कमरे, खिलाड़ियों में भारी नाराजगी

मसूद अजहर पर Pakistan का ईनाम महज ढोंग, उसे भारत को सौंपे Islamabad: भाजपा

NSE की प्रस्तावित लिस्टिंग से भारतीय IPO बाजार मजबूत होगा, Unlisted Shares पर बढ़ेगा दबाव