कैप्टन अमरिंदर ने केजरीवाल के उपवास पर साधा निशाना, दिल्ली CM ने कृषि बिल को बताया कैप्टन अमरिंदर का उपहार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2020

नयी दिल्ली। केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच ट्विटर पर बहस हो गई। दरअसल सिंह ने रविवार को चंडीगढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल द्वारा किसानों के समर्थन में सोमवार को उपवास रखने की घोषणा को ‘नाटक’ बताया था जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। सिंह की टिप्पणियों के जवाब में केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उन्होंने ‘‘अपने बेटे को प्रवर्तन निदेशालय से बचाने की खातिर केंद्र के साथ सौदा कर लिया है’’। सिंह के बयान संबंधी एक समाचार लेख साझा करते हुए केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘कैप्टन जी, मैं शुरू से किसानों के साथ खड़ा हूँ। दिल्ली के स्टेडियम जेल नहीं बनने दिए, केंद्र से लड़ा। मैं किसानों का सेवादार बनके उनकी सेवा कर रहा हूं। आपने तो अपने बेटे के ईडी केस माफ़ करवाने के लिए केंद्र से सेटिंग कर ली, किसानों का आंदोलन बेच दिया? क्यों?’’ इस पर सिंह ने भी ट्वीट करके जवाब दिया जिसमें लिखा कि उन्हें ईडी या अन्य मामलों से डराया नहीं जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने केजरीवाल पर ‘‘राजनीतिक उद्देश्यों के लिए अपनी आत्मा बेचने’’ का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

Jobs This Week: UP-Bihar में Sarkari Jobs की बहार, ASO-इंस्ट्रक्टर समेत हजारों पदों पर भर्ती

Ertiga की बढ़ेगी टेंशन! 7-Seater Nissan Gravite अब CNG Power के साथ, जानें Kit का दाम

Assam में Congress की करारी हार, Gaurav Gogoi बोले- कप्तान होने के नाते मैं लेता हूं जिम्मेदारी

T20 क्रिकेट में Team India की बादशाहत कायम, ICC Rankings में टॉप पर बरकरार