अमरनाथ यात्रा से पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2022

जम्मू। सुरक्षा बलों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लगे इलाकों में सीमा पार सुरंगों का पता लगाने और अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के किसी भी प्रयास को नाकाम करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सांबा, कठुआ और जम्मू के जिलों के सीमावर्ती गांवों में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया।

इसे भी पढ़ें: Flood Situation | असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, सिलचर शहर छठे दिन भी जलमग्न

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने अभियान के दौरान आम तौर पर इस्तेमाल नहीं होने वाले सभी इलाकों में तलाशी ली, जो आगामी यात्रा के लिए किए गए अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम का हिस्सा है। भारद्वाज ने कहा, “हम खतरे के प्रति सतर्क हैं और यात्रा को बाधित करने के आतंकवादियों के किसी भी मंसूबे को विफल करने के लिए इलाके में गश्त, तलाशी अभियान और रात की चौकसी बढ़ा दी गई है।” उन्होंने कहा कि सीमा और राजमार्ग ग्रिड को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त चौकियां भी स्थापित की गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर और कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में भी किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए तलाशी ली गई।

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा