विकास और विरासत का अद्भुत समन्वय मोदी की पहचान : Yogi Adityanath

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि विकास और विरासत का अद्भुत समन्वय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की पहचान है। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, योगी आदित्‍यनाथ ने पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में जनता की आकांक्षा के अनुरूप विकास के कार्य हुए हैं। ये पहली बार देश में देखने को मिला है। उन्होंने कहा, विकास और विरासत का अद्भुत समन्वय प्रधानमंत्री मोदी की पहचान है। इस दिशा में अद्भुत कार्य हुए हैं। 

योगी ने कहा, काशी में पहले 50 लोग एक साथ दर्शन नहीं कर पाते थे और आज 50 हजार भी आ जाएं तो कोई दिक्कत नहीं। उन्होंने कहा, अयोध्या में 500 लोग आ जाते थे तो संकट खड़ा हो जाता था, आज पांच लाख भी आ जाएं तो परेशानी नहीं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि लोकसभा चुनावों में जनता इन मुद्दों को पूरा समर्थन दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया, यह समर्थन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में फिर से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद में बदलेगा। पूरे देश में फिर एक बार मोदी सरकार का स्वर गूंज रहा है। 

इसे भी पढ़ें: AIMIM प्रमुख ओवैसी ने मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की

आम जनता फिर से मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस के समय केवल एक एम्स बना था। अटल जी की सरकार के समय छह नए एम्स की स्थापना हुई और मोदी जी के कार्यकाल में इनकी संख्या 22 हो गई है। योगी ने कहा, आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईटी का विस्तार और वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज विकास की नई गाथा कह रहे हैं।

प्रमुख खबरें

CM Yogi का मथुरा से बड़ा संदेश: UP अब दंगे-कर्फ्यू मुक्त, Festivals बनी पहचान

MP के PWD Engineer के तीन ठिकानों पर EOW की रेड, 11 करोड़ की संपत्ति मिली

RTI नियमों की अनदेखी पर CIC सख्त, MCD को 10 हफ्ते में मांगी एक्शन रिपोर्ट

Kolkata civic wards: TMC बागी गुट ने कसी कमर, सभी 209 वार्डों में BJP और Mamta खेमे से सीधा मुकाबला